






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होकर बीकानेर, सुजानगढ़, बीदासर, रतनगढ़, सरदारशहर सहित आस पास के रूट पर जाने वाले सभी क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बीकानेर में म्यूजियम चौराहे पर निजी बसों के ठहराव एवं पिकअप पोंईट हटाने के विरोध में बीकानेर प्राईवेट बस यूनीयन द्वारा अनिश्चितकालीन चक्काजाम की घोषणा की गई है। इस चक्काजाम में सभी रूटों की ग्रामीण एवं शहरी बसों के पहीए थम गए है एवं श्रीडूंगरगढ़ से सहीत सभी गांवों के यात्री खासे परेशान हो रहे है। यूनीयन के समुद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि इस संबध में म्यूजियम चोराहे पर धरना भी शुरू किया गया है एवं गुरूवार को बीकानेर आ रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मिल कर अधिकारियों द्वारा की जा रही तानाशाही का विरोध किया जाएगा। निजी बसों के रूकने के साथ ही क्षेत्रवासी खासे परेशान हो रहे है एवं गांवों से श्रीडूंगरगढ़ आने जाने के लिए भी गांवों के ग्रामीण परेशान हो रहे है।




