






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनावों में बतौर प्रत्याशी नामांकन भरने के लिए बुधवार को तीन दिन बीत गए लेकिन एक भी राष्ट्रीय पार्टी के नेता ने नामांकन दाखिल नहीं करवाया। यहां पहले राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गुरूवार को मर्हुत के अनुसार 12.30 बजे बाद भाजपा के प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत अपना नामांकन दाखिल करेगें। इससे पहले सुबह 10 बजे सारस्वत के सर्मथन में हाईस्कूल के मैदान में जनसभा भी आयोजित की जाएगी। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मौजूद रहेगें एवं पार्टी के स्थानीय नेता भी सामूहिक रूप से एकता दिखाते हुए मौजूद रहेगें। यहां से सभा के बाद 11.30 बजे जुलूस के साथ अपनी ताकत भी दिखाई जाएगी। नामांकन रैली में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से तैयारी की है एवं पार्टी के सभी सर्मथकों, कार्यकर्ताओं, मतदाताओं को नामांकन रैली में शामिल होने का न्यौता दिया गया है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार रात पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। बैठक में भी बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद रहे।





