






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2021। जिले के विकास सहित समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन सहित प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण समिति जिला आयोजना समिति के सदस्यों के लिए मतदान बीकानेर स्थित जिला परिषद में हो रहा है। चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र के 13 प्रतिनिधियों के लिए जिला परिषद के 29 सदस्य वोट करेगें एवं शहरी क्षेत्र के 7 प्रतिनिधियों के लिए बीकानेर नगरनिगम, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ व देशनोक नगरपालिका के पार्षद वोट करेगें। ऐसे में जिला परिषद में तो कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है और बीकानेर, नोखा, देशनोक व श्रीडूंगरगढ़ के समस्त पार्षदों की गणना कर दी जाए तो 190 वोट बन रहे है व इन 190 वोटों में से बहुमत कांग्रेस के पास है। इस कारण जिला आयोजना समिति के चुनावों में कांग्रेस का पलड़ा भारी माना जा रहा है। बीकानेर नगर निगम व श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड तो काबीज है लेकिन अंतर कहीं अधिक नहीं है वहीं नोखा में कांग्रेस सर्मथित एवं देशनोक में कांग्रेस के बोर्ड में बडे अंतर के साथ बहुमत कांग्रेस के पास है। श्रीडूंगरगढ़ से जिला आयोजना समिति सदस्य के रूप में भाजपा ने जहां पार्षद अरूण पारीक को अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने वार्ड 18 की पार्षद पुष्पादेवी नाई को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिला परिषद में कांग्रेस के तो सभी वोटरों ने अपना मतदान कर दिया है वहीं भाजपा के वोटर अभी पहुंचने वाले है। इस मामले में एक और जानकारी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए जानना जरूरी है कि श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस को सर्मथन देने वाले दो निर्दलीय पार्षद सोहनलाल ओझा एवं डाली झंवर मतदान के लिए बीकानेर नहीं गए है। आप भी देखें 7 सदस्यों के लिए 14 प्रत्याशियों की सूची एवं मतदान केन्द्र के लाईव फोटो।










