May 21, 2026
सामूहिक विरोध एवं सार्वजनिक सवाल उठाने के बाद मिली जनता को जीत, उखडने लगे ब्रेकर, खर्चे पर उठे सवाल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2021। जनता जागरूक हो तो अपने अधिकारों एवं हकों के लिए किसी भी नेता, प्रशासन या एंजेसी पर निर्भर नहीं रहती है एवं जनता द्वारा किया गया सामूहिक विरोध हर गलत निर्णय को पलटने की क्षमता रखता है। यही साबीत हुआ है नगरपालिका द्वारा गौरव पथ सहित पुरे कस्बे में बेतरतीब ढंग से लगाए गए स्पीड ब्रेकरों के मामले में। गौरव पथ पर एक किलोमीटर के दायरे में 19 ब्रेकर लगाने के बाद कस्बेवासियों ने पालिका द्वारा अंधाधुंध तरीके से किए गए इस कार्य पर जम कर सवाल उठाए एवं सोशल मिडिया पर सार्वजनिक रूप से पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जनता के रोष को देख कर आखिर पालिका को अपने द्वारा किए गए इस गलत कार्य को सुधारना पड़ा एवं पालिका ने गौरव पथ पर से ब्रेकर हटाने के निर्देश ठेकेदार को दे दिए है। अभी वहां से ब्रेकर हटाए जाने का कार्य जारी है लेकिन सवाल उठ रहा है कि पालिका के माध्यम से खर्च होने वाले जनता के धन का इस प्रकार अपव्यय करने का जिम्मेदार कौन है? पहले ब्रेकर लगाने एवं अब उखाड़ने का खर्च, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने का खर्च का जिम्मा कौन लेगा यह सवाल जनता अभी भी पालिका से पुछ रही है। पालिका द्वारा लगाए गए इस प्रकार के ब्रेकरों के कारण इस रोड़ से गुजरना दुभर हो गया था एवं कई प्रसुता महिला, दुर्घटनाओं के घायल, पीठदर्द या अन्य दर्द से पीडित रोगी आदि तो इस रोड़ पर वाहनों में भी यात्रा तक नहीं कर सकते थे। अब जनता के प्रयासों से, जनता की जागरूकता से पालिका द्वारा अपने गलत कार्य सुधारने के बाद जनता में जोश एवं उत्साह है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी जनता से यह जागरूकता बनाए रखने एवं अपने आस पास होने वाले हर गलत कार्य का विरोध मुखर होकर करने का आह्वान करता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अब कम हो पाएगी वाहन चालकों की परेशानी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनता की हुई जीत, हटने लजे गलत तरीके से लगाये बेहिसाब ब्रेकर।