






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2025। कांग्रेस द्वारा देश भर में की जा रही संविधान बचाओ रैलियों की श्रृंखला में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा मुख्यालय पर भी सविंधान बचाओ रैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी विधानसभा क्षेत्र के दोनो ब्लाक के सभी 11 मंडलों में पहुंच रहे है एवं कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए सक्रियता का आह्वान कर रहे है। कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी रामदेव ढाका ने बताया कि गुरूवार को सूडसर ब्लाक के पूनरासर, सूडसर, बादनूं एवं कुचौर मंडलों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर 11-11 सदस्यों की कार्यकारिणी, ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी गठित करने के संबध में सक्रियता का आह्वान किया गया। ढ़ाका ने बताया कि दोनो ब्लाक के 8 मंडलों में बैठक आयोजित हो चुकी है एवं सभी 11 मंडलों की बैठक आयोजित करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं से राय-मशवरा लेकर संविधान बचाओ रैली का दिन समय निश्चित किया जाएगा। रैली में देश की संवैधानिक संस्थाओं को बचाने, जातीय जनगणना करने की मांग के साथ स्थानीय मुद्दों के समाधान हेतू ज्ञापन दिया जाएगा। गुरूवार को हुई मंडल बैठकों की अध्यक्षता पूनरासर मण्डल अध्यक्ष सहीराम गोदारा लोढ़ेरां, सूडसर मंडल अध्यक्ष राधाकृष्ण सूथार, बादनूं मण्डल मालाराम प्रजापत, कूचौर मण्डल अध्यक्ष जगराम कस्वां ने की एवं इस दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव सोहनलाल महिया, सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू, कांग्रेस सेवादल विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडा, भुराराम गोदारा, सोहनलाल नैण, डालूराम मेघवाल, मोडाराम महिया, नानूराम नैण, प्रेम भादू, मोडाराम गोदारा, गोधूराम ज्याणी, रामप्रताप गोदारा, हरी सिंह, रामकिशन महिया, बिरजू महाराज, रामलाल खोड़, सोहनलाल मेघवाल, रेवंतराम गोदारा, डूंगराराम नैण आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





