May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। गुरूवार सुबह 9.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ के गांधी पार्क में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी श्रीडूंगरगढ़ के आह्वान पर सभी कांग्रेसी एकत्र होकर जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देंगे। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रही जनता पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रही है। गोदारा ने कहा कि कांग्रेस सहित पानी की समस्या से जूझ रहें सभी क्षेत्रवासी व जागरूक लोग प्रदर्शन में शामिल होकर समाधान की आवाज को बूलंद कर सकेंगे।