May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। मानव जीवन व मानव सभ्यता का आधार गाय को बताते हुए हर घर में गौपालन व गौसेवा की प्रेरणा देने वाली साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी क्षेत्र के गांव दुसारणा की द्वारकाधीश गौशाला में गौकथा का वाचन करेगी। गौशाला प्रांगण में आगामी 26 जून से 2 जुलाई तक गौकथा का आयोजन होगा। गौशाला समिति द्वारा अध्यक्ष भारूराम गोदारा की अध्यक्षता में सभी सदस्यों की बैठक बुलाई गई। गोदारा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से भव्य गौकथा के आयोजन का निर्णय लिया गया। वहीं मौके पर ही श्रद्धा गोपाल दीदी द्वारा कथा किए जाने की अनुमति भी ले ली गई। कथावाचिका द्वारा स्वीकृति दिए जाने पर समिति सदस्यों द्वारा कथा के प्रचार सहित आयोजन से जुड़ी विभिन्न तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। यहां 2 जुलाई को विशाल जागरण का आयोजन भी होगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक ओमजी मुंडेल भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। समिति सचिव भंवरलाल गोदारा ने बताया कि बैठक में कांग्रेस नैत्री नीरू चौधरी सहित राजूराम गोदारा, मोहनलाल गोदारा, नानूराम सेरड़िया, सुरजाराम सुथार, भागीरथ सारण, श्रीराम सेरड़िया, धर्माराम लूहार, रामेश्वरलाल गोदारा, शादीराम, फुसाराम, मुन्नीराम, सुरजाराम सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य व मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने आपसी सहमति से विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ सेवा सहयोगी बनकर आयोजन संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी है।