May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2025। क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा में शुक्रवार को आधा दर्जन गांवो के कांग्रेसी कार्यकर्ता जुटेंगे और लगातार दूसरी बार देहात जिलाध्यक्ष बनने पर बिशनाराम सिहाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल का स्वागत सम्मान करेंगे।
गांव के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश सारण ने बताया कि बिशनाराम सिहाग के दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश का संचार हुआ है। ऐसे में दोनों जिलाध्यक्षों का स्वागत सम्मान गांव की गुवाड़ में सुबह 11 बजे उत्साह के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में मेजबानी करने क्षेत्र के कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। जिनमें पूर्व विधायक व युवा नेताओं सहित गांव गुसाईंसर बड़ा, माणकरासर, बींझासर, लोढ़ेरा, डेलवां के कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
खास होंगे मायने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति व रीड़ी पंचायत समिति चुनाव के लिए राजनीतिक खेमों में तैयारियां शुरू हो रही है। क्षेत्र के प्रमुख आधा दर्जन नेताओं की राजनीति रीड़ी पंचायत समिति में नजर आएगी वहीं श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में नई शुरूआत होने की बात कही जा रही है। ऐसे में अब श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के लिए उत्तरी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जोर आजमाईश भी प्रारंभ होगी। परिसीमन के बाद गुसाईंसर बड़ा में कांग्रेस के इस पहले आयोजन को राजनीतिक लोगों ने रणनीति तय करने की दिशा में बढ़ाया कदम करार दे रहें है। ऐसे में इन गांवो के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे जोर शोर से तैयारियों में जुटे है।