






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2025। देश का आम आदमी देशभक्त है, वे प्रधानमंत्री के साथ है, आप सब पीएम की सभा में शामिल होकर उन्हें जताए कि आतंकवाद को समाप्त करने के लिए वो जो भी निर्णय लेंगे देश उनके साथ है। ये बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। राठौड़ ने 22 को जिले में होने वाली पीएक की सभा में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि पूरे बीकानेर के लिए गौरव का क्षण होगा जब देशभर में 103 कार्यों का लोकार्पण होगा। पीएम 35 हजार करोड़ के कार्यों की स्वीकृति देंगे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हमारे लिए लिए गर्व की बात है और पूरे देश में तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम भारत माता के लिए आस्था व श्रद्धा का भाव प्रगाढ़ कर रहें है। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के ट्रोमा सेंटर के निर्माण पर भी बात रखते हुए कहा कि ट्रोमा सेंटर निर्माण जरूरी है। यहां भामाशाह पीछे हटे या कार्य करें, भाजपा इसके लिए सकारात्मक प्रयास के लिए तैयार है। राजस्थान सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है कोई कमी नहीं रहने देगी। वे बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद देशनोक के लिए रवाना हो गए। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आने पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने 51 किलो की बड़ी फुलमाला से उनका स्वागत किया और साफा पहना कर सम्मान किया। विधायक ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मंच पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, जिलाध्यक्ष श्याम पंचायरिया रहें। वहीं पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नागौर गजेन्द्र सिंह, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, किशनाराम गोदारा, कुंभाराम सिद्ध, शिव स्वामी, मीडिया प्रभारी कोजूराम सारस्वत, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, महावीरप्रसाद अड़ावलिया, सीताराम सोनी सहित शहर भाजपा व ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। देखें प्रदेशाध्यक्ष के संबोधन का पूरा वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/1J85yp1o1o/






