May 20, 2026
BIKE-22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का एक बड़ा युवा वर्ग विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। ऐसे युवाओं को अब अपने क्षेत्र की खबरों के साथ अपने जी.के. के ज्ञान को ओर मजबूत करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स प्रारम्भ कर रहा है करंट अफेयर्स का नया कॉलम। आज से यहां आप रोजाना करंट अफेयर्स के साथ कुछ अन्य प्रश्न या जानकारी भी रोजाना पढ़ सकेंगे। आप स्वयं भी अपने क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ जुडें व अपने साथियों को भी जोड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जिससे वे सभी करंट अफेयर्स के जरूरी प्रश्न प्राप्त कर सकें।

15 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

Q.1- ‘वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (World Steel Association – WSA)’ के नए अध्यक्ष (chairman) कौन बने है ?
Ans. सज्जन जिंदल

Q.2- ‘अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस (International E-Waste Day – IEWD) 2021’ कब मनाया गया है ? (Imp)
Ans. 14 अक्टूबर

Q.3- ‘58वें रिन्यूएबल एनर्जी कंट्री अट्रैक्टिवनेस इंडेक्स (Renewable Energy Country Attractiveness Index- RECAI) 2021’ में भारत कौन से स्थान पर रहा है ?
Ans. 3

Q.4- कौनसी कंपनी टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक वीकल (EV) कंपनी में 7,500 करोड़ रुपये (1 अरब डॉलर) का निवेश करेगी ?
Ans. TPG ग्रुप

Q.5- किस राज्य के ‘चंबा चप्पल, लाहौली नीटेड जुराब और दस्ताने (Chamba Chappal, Lahuli knitted socks & Gloves)’ को GI टैग मिला है ?
Ans. हिमाचल प्रदेश

Q.6- ‘ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (Junior World Championship) 2021’ का आयोजन कहाँ हुआ था ?
Ans. लीमा (पेरू)

Q.7- ग्लोबल बिजनेस सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप (Global Business Sustainability Leadership) के लिए प्रतिष्ठित ‘सीके प्रहलाद’ पुरस्कार (C K Prahalad Award) 2021 से किसे सम्मानित किया जाएगा ?
Ans. सत्या नडेला

Q.8- ‘एलेक्जेंडर शेलेनबर्ग’ किस देश के नए चांसलर (Chancellor) बने है ? (Imp)
Ans. ऑस्ट्रिया

Q.9- बैक्टीरिया, वायरल संक्रमण की निगरानी के लिए देश की पहली ‘वन हेल्थ कार्यक्रम (One Health Consortium)’ की शुरुआत किसने की है ?
Ans. DBT

Q.10- किसे अन्नानास से चमड़ा (Pineapple) बनाने के लिए ‘पेटा (PETA) इंडिया अवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया है ?
Ans. जेम्स पी के संगमा

🛑 सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नोत्तरी

Q. हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात् कन्नौज पर किसका शासन हुआ
Ans. यशोवर्मन

Q. ह्नेनसांग की रचना की क्या नाम है
Ans. सी-यू-की

Q. ‘प्रकृति का सुरक्षा वॉल्व’ किसे कहा जाता है
Ans. ज्वालामुखी

Q. किस ज्वालामुखी में उद्दगार होते रहते हैं
Ans. जाग्रम ज्वालामुखी में

Q. ‘पेलेअश्रु’ की उत्पत्ति कब होती है
Ans. ज्वालामुखी के उद्गर के समय

Q. ज्वालामुखी में कौन-कौन-सी गैसें होती हैं
Ans. जलवाष्प, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन व कार्बन डाइऑक्साइड

Q. काल्डेरा किससे संबंधित है
Ans. ज्वालामुखी से

Q. जिस ज्वालामुखी में उद्गर कभी नहीं हुआ, वह क्या कहलाता है
Ans. शांत ज्वालामुखी

Q. विश्व का सबसे ऊँचा संक्रिय ज्वालामुखी कौन-सा है
Ans. ओजस डेल सालाडो (अर्जेंटीना-चिली)

Q. विश्व का शांत ज्वालामुखी कौन-सा है
Ans. एकांकागुआ

Q. फ्यूजीयामा किस देश का ज्वालामुखी है
Ans. जापान

Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— सातवाँ

Q. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— दूसरा

Q. भारत के उत्तर में कौन-कौन-से देश हैं— चीन, नेपाल, भूटान

Q. भारत के पूर्व में कौन-सा देश है— बांग्लादेश

Q. भारत के पश्चिम में कौन-सा देश है— पाकिस्तान

Q. भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन-सा सागर है— अरब सागर

Q. भारत के दक्षिण-पूर्व में कौन-सी खाड़ी है— बंगाल की खाड़ी

Q. भारत के दक्षिण में कौन-सा महासागर है— हिन्द महासागर

Q. पूर्वांचल की पहाड़ियाँ भारत को किस देश से अलग करती हैं— म्यांमार से

Q. मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य भारत को किस देश से अलग करते हैं— श्रीलंका से

Q. संपूर्ण भारत की अंक्षाशीय विस्तार कितना है— 8° 4’ से 37°6’ उत्तरी अक्षांश

Q. भारत के मध्य से कौन-सी रेखा गुजरती है— कर्क रेखा

Q. भारत के उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है— 3214 किमी

Q. भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है— 2933 किमी

Q. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है— बंगाल की खाड़ी में