May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2022। लंपी से गौवंश को हुए नुकसान का सरकारी आंकलन करने में तथ्यों को छुपाया गया है और लंपी से कई पशुपालक बेरोजगार हो गए है। इन पशुपालकों के सामने अपने परिवार के पालन पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीण अंचल में गौवंश के लिए बंद को जबरदस्त समर्थन मिला है और श्रीडूंगरगढ़ में भी दोपहर होते होते बाजार बंद हो गया। दुलचासर, सूडसर, नापासर कस्बे पूर्ण बन्द है और श्रीडूंगरगढ़ में बाजार बंद का समर्थन करते हुए अनेक युवाओं ने दुकानें खोलने वाले व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की और दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। युवाओं व व्यापारियों ने उपखंड कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए लंपी रोग को महामारी घोषित करने व पशुपालकों के आर्थिक नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, आरएलपी नेता विवेक माचरा, विहिप जिला मंत्री महेश माली, भाजपा के महेंद्र राजपूत, मनोज सारस्वत, जय राजपुरोहित, गणेश ओझा, अशोक डागा, प्रह्लाद सोनी, सुभाष भार्गव सहित अनेक युवा व्यापारी शामिल रहें। बता देवें गौरव पथ पर आजाद मार्केट के व्यापारी मनीष सिखवाल, टिकमचंद प्रजापत, अशोक प्रजापत, ब्रजबिहारी माली, रामसिंह राजपूत, लीलाधर नाई, राकेश माली, रामकिशन प्रजापत, महावीर प्रजापत ने बंद को अपना समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव पथ का आजाद मार्किट बंद हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं व व्यापारियों ने दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में हुआ बाजार बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में भी बाजार बंद है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर में भी बाजार बंद है।