






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितबंर 2022। राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक के दूसरे चरण के मुकाबले पूर्ण हो गए है और क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों से ग्रामीणों ने इसमें भाग लेते हुए इसमें शामिल हुए। विजेता गांवो में जश्न मनाया जा रहा है और खिलाड़ियों का गांव में स्वागत किया जा रहा है। सबसे बड़ा खेल खो खो व कबड्डी का रहा जिसमें सबसे अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। केवल महिलाओं के लिए आयोजित खेल खो खो में 52 ग्राम पंचायतों से युवतियों की टीमें आई और धुंआधार मुकाबले हुए। खो खो में लखासर की बालिकाओं ने सभी का पछाड़ कर प्रथम स्थान हासिल किया व दूसरे स्थान पर गुसाईंसर बड़ा की बालिकाएं रही। बता देवें लखासर व गुसाईंसर बड़ा की टीमें ही स्कूली टूर्नामेंट में भी आमने सामने होती है व दोनों ही ग्राम पंचायतों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जाता है। रोमांचक मैच में मुकाबला गुसाईंसर बड़ा की टीम हार गई व दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं कबड्डी में सर्वाधिक टीमें आई जिसमें पुरूष वर्ग में सभी 53 ग्राम पंचायत से टीमें आई तथा महिला वर्ग में भी 38 टीमें आई और पुरूष व महिला दोनों ही वर्ग में रिड़ी सिरमौर बना व प्रथम स्थान पर हासिल किया। पुरूष वर्ग में देराजसर दूसरे स्थान पर व महिला वर्ग में बिंझासर दूसरे स्थान पर रही। रोमांचक मुकाबले में टीमों के समर्थक भी उपस्थित रहें और खूब हुटिंग की गई। वहीं क्रिकेट पुरूष वर्ग भी बड़ी प्रतियोगिता रही और 50 टीमों को हराते हुए बेनीसर ने खिताब जीता है वहीं द्वितीय स्थान पर सूडसर की टीम रही। क्रिकेट महिला वर्ग में 4 टीमों ने भाग लिया जिसमें लिखमीसर उत्तरादा विजयी व मोमासर द्वितीय स्थान पर रही। हॉकी में पुरूष वर्ग तथा महिला वर्ग दोनों में ही प्रथम स्थान मोमासर ने हासिल किया है। पुरूष हॉकी में दूसरे स्थान पर बिग्गाबास रामसरा रही तथा महिला वर्ग में द्वितीय स्थान पर जालबसर ने हासिल किया। बॉलीवाल पुरूष वर्ग में 37 टीमें रही जिनमें बिग्गाबास रामसरा विजेता रहा और बापेऊ ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में बॉलीवाल की 9 टीमों ने भाग लिया जिसमें सुरजनसर विजेता रही और राजेडू ने दूसरे स्थान पर रही। शुटिंग बॉलीवाल की 20 टीमों को पछाड़ कर बेणीसर प्रथम स्थान पर रहा और लिखमादेसर ने दूसरा स्थान हासिल किया।




