






बाना से अखंड ज्योत के साथ पदयात्री कतरियासर के लिए रवाना हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। गांव बाना से मंगलवार को सुखी संघ के बैनर तले श्रद्धालु उल्लास के साथ कतरियासर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने जसनाथजी का पूजन किया व अखंड ज्योत के साथ यात्रा प्रांरभ की तो ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा करते हुए शुभकामनाएं दी। संघ में रेवंतनाथ, कृष्णनाथ, रामनिवास सिद्ध, सहीनाथ सिद्ध, अशोक नाथ, रामनारायण सिद्ध, देवनाथ, मदननाथ, प्रेमनाथ, शंकर नाथ, गोविन्द नाथ, धर्मेन्द्र सिद्ध, मोहन नाथ सिद्ध, नेमनाथ सिद्ध, नरेन्द्र सिद्ध, महेशनाथ सिद्ध, रामावतार सिद्ध, रामसिंह बाना सहित महिला श्रद्धालु भी शामिल है। श्रद्धालु बुधवार को कतरियासर पहुंचकर गुरू जसनाथजी महाराज व माता काल्लदे के मंदिर में धोक लगाकर ध्वजा चढ़ा कर अपनी मन्नतें मांगेगे। ग्रामीण गांव जसनाथजी के जयकारों के साथ गांव की सींव तक संघ को छोड़ने पहुंचे।

हाइवे पर गाय से भिड़ी बाइक, ढाणी जा रहें दंपती हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर शाम को लखासर टोल के निकट एक बाइक गाय से भिड़ गई। जिसमें गांव बेनीसर से लखासर जा रहें रामदयाल जाट व उनकी पत्नी ज्यानादेवी घायल हो गए। दंपती को लखासर टोल कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मेडिकल टीम ने उपचार किया।
रीड़ी से कतरियासर जाएगी डाक ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव रीड़ी से कल सुबह सवा आठ बजे पहली बार सुपरफास्ट डाक ध्वजा रवाना होगी। उत्साही जसनाथी युवा चांदी की ध्वजा लेकर दौड़ते हुए बिना रूके कतरियासर पहुंच कर धोक लगाएंगे। संघ धूमधाम से रवाना होगा व बड़ी संख्या में ग्रामीण डाक ध्वजा के युवाओं को मंगलकामनाएं देने शामिल होंगे।




