August 29, 2026
WhatsApp Image 2023-06-24 at 9.26.28 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2023। गांव मोमासर में ग्रामीणों ने प्रशासन से पुराना रास्ता खुलवाने की मांग की वहीं भाजपा के युवा मोर्चा सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए सीएम का पुतला फुंका। दोनों खबरें पढें एक साथ व देखें दोनों के फोटो भी।

रास्ता खुलवाने की मांग, जताया ग्रामीणों ने विरोध। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर में मंहगाई राहत शिविर के दौरान तहसीलदार राजवीर कड़वासरा को ग्रामीणों ने गांव सत्तासर से भादासर की ओर जाने वाला 150 साल से अधिक पुराना मार्ग खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग में धन्नाराम जाट का खेत है जहां धन्नाराम ने लूपिंग लाईट व झटका मशीन लगाकर रास्ता रोक लिया है। परमेश्वरलाल शर्मा ने कहा कि मौजिज ग्रामीणों ने धन्नाराम को समझाने के प्रयास किए परंतु उसने सुनवाई नहीं की। सत्तासर से भादासर आने वाले ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो रहें है। इस मार्ग पर सत्तासर, मोमासर व भादासर के कई खेत व ढाणियां है जिनमें से सभी ग्रामीण रास्ता खोलने का समर्थन कर रहें है। इस दौरान पुन्नाराम खिलेरी, हरिराम बेरा, भंवरलाल पांडर, परमेश्वर साखोलिया, पुन्नाराम बेरा, ओमप्रकाश गोदारा, कुलदीप, मोहरसिंह, परताराम भामू, लालचंद गोदारा, दुर्गाराम पुनिया, जैसाराम मेघवाल, हरकाराम मेघवाल, चेतन बेनीवाल, दुलाराम गोदारा, अशोक शर्मा, रामवतार शर्मा, मुन्नीराम सींवल, चुन्नीलाल सींवल, बनवारी सींवल, सत्तु सींवल, हीराराम सींवल, ओम सींवल तथा प्रहलाद भामूं, जोधाराम मेघवाल सहित ग्रामीणों ने रास्ता रोकने का विरोध करते हुए रास्ता खुलवाने की माग की है। प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सरकार का विरोध किया, फुंका पुतला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य में बढ़ते अपराधों के चलते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फुंका व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए मोर्चा के शहर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत ने कहा कि राज्यभर में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है वहीं चोरी लूट ही नहीं हत्या की वारदातों ने आमजन को बुरी तरह से परेशान कर दिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी तावनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य है कि सत्ता लोलुप सीएम ने जनता के हालात बदतर कर दिए है। प्रदर्शन में पार्षद अरुण पारीक, भरत सुथार, अनिल वाल्मिकी, नंदू नाई, योगेश सारस्वत, नन्दू गोदारा, राष्ट्रप्रताप, अमित पारिक,  शुभकरन सिंह, मनीष  गिरी, लाल सिंह, विकास राजपुरोहित, गोपी मेघवाल सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया।