






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवबंर 2023। राणासर नरूकान व हंसावतान के ग्रामीण पंचायत मुख्यालय तक सड़क से जोड़ने व पेयजल समस्या निराकरण की मांग को लेकर मतदान नहीं कर रहें है। यहां ग्रामीणों के अभी तक नहीं मानने पर आखिर एरिया मजिस्ट्रेट सड़क मार्ग देखने रवाना हुए है जिसकी मांग ग्रामीण कर रहें है। बता देवें ग्रामीणों ने ठोस आश्वासन के बिना मतदान नहीं करने की बात कही है। रानासर में स्थित बूथ पर 1 वोट के बाद 1 ओर वोट हुआ है। वहीं दूसरी और पूरे अंचल के हर गांव में उत्साह पूर्ण व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो रहा है। नवमतदाताओं को पहली बार वोट देने पर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी प्रशंसा पत्र भी दिया जा रहा है।






















