May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2022। क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने गए दो दलित युवकों को कतार से निकाल कर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर मन्दिर से बाहर निकाल देने का मुकदमा श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि अशोक कुमार मेघवाल व अमराराम सांसी निवासी तोलियासर ने इसी गांव के युवक बाबूलाल, घनश्याम, पृथ्वीसिंह सहित दो-तीन अन्य पर रविवार शाम तोलियासर भैरव मन्दिर में दर्शन करने के दौरान गालियां निकाल कर मारपीट करने व मन्दिर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ के सुपुर्द कर दी है।