May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2022। परिवादी से मारपीट करने पर उतारू एक 32 वर्षीय युवक को एएसआई ईश्वर ने गिरफ्तार कर लिया। ईश्वर ने टाइम्स को बताया कि गांव रिड़ी में एक परिवाद की जांच में टीम के साथ पहुंचे तो मौके पर आरोपी किशनलाल पुत्र नानूराम मेघवाल निवासी रिड़ी परिवादी से मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस टीम ने समझाईश का प्रयास किया परन्तु वह नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।