May 20, 2026
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पढ़ें अति महत्वपूर्ण प्रश्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2022। सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न।

1. महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर : राज्यपाल

2. राजस्थान का नवीनतम तेल कुवे का क्या नाम है?

उत्तर : पूनम

3. प्रसिद्ध गीत गोविंद चित्र किस शैली का है?

उत्तर : मेवाड़

4. दानचंद्र चोपड़ा की हवेली कहां स्थित है?

उत्तर :सुजानगढ़

5. सुगंध दशमी पर्व किस समुदाय का है?

उत्तर: जैनियों का

6.हाथी महोत्सव कहां मनाया जाता है?

उत्तर : जयपुर

7. चंद्रभागा का प्रसिद्ध मेला कहां लगता है?

उत्तर : झालरापाटन, झालावाड

8. कजली तीज कब मनाई जाती है?

उत्तर : भाद्र कृष्ण तृतीया को

9. मूल भारतीय संविधान किसके द्वारा हस्तलिखित है?

उत्तर :प्रेम बिहारी नारायण रायजादा

10. किसने भारतीय संविधान सभा को “चलायमान राष्ट्र” कहा है?

उत्तर : पंडित जवाहरलाल नेहरू

11. 84 खंभों की छतरी कहां स्थित है?

उत्तर :बूंदी

12. राजस्थान का प्रथम विजय स्तंभ कहां स्थित है?

उत्तर :बयाना दुर्ग

13. हवा महल की डिजाइन किसके द्वारा तैयार की गई?

उत्तर : लालचंद उस्ता

14. भवानी नाट्यशाला कहा स्थित हैं?

उत्तर :झालावाड़

15. “धरती धोरा री” किस कवि की रचना है?

उत्तर :कन्हैया लाल सेठिया