






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2023। आज जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल गांव दुसारना बड़ा पहुंचे और खेल ओलपिंक में खेल रहें खिलाड़ियों का हौसला बढाया। इस दौरान महिलाओं की रस्साकस्सी, पुरूषों की कबड्डी सहित छात्र छात्राओं ने रोमांचक मैच खेलें। कलाल ने दुसारना पंडरिकजी में ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया व इस दौरान ग्रामीणों द्वारा दिए गए अभियोग भी सुने। इस दौरान विकास अधिकारी रामचंद्र जाट, सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत, नायब तहसीलदार सहित पीईईओ शिव दत्त मिश्रा, स्कूल का स्टाफ, सरपंच व ग्रामीण मौजूद रहें।




