May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-09 at 22.19.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 16 मार्च 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दो खबरें एक साथ।

लेफ्टिनेंट अशोक सुथार का अभिनंदन सोमवार को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव बेनीसर के निवासी एवं मुम्बई प्रवासी युवक अशोक सुथार के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव आने पर अभिनंदन किया जाएगा। सुथार के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर झंवर बस स्टैण्ड़ से अभिनंदन शुरू होगा एवं वहां से गौरव पथ होते हुए मुख्य बाजार, विश्वकर्मा मंदिर तक स्वागत जूलूस पहुंचेगा। जहां पर उनका अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां से सुथार अपने पैतृक गांव बेनीसर पहुंचेगें, जहां ग्रामीणों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।

दुर्घटना में हुई दूसरी मृत्यु, दो घायल श्रीडूंगरगढ़ के।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार शाम को बीकानेर के पास हुई बस-ट्रेलर भिंडत में एक और महिला की मृत्यु के साथमृतकों का आंकड़ा दो हो गया है। ट्रोमा सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला बिरमा देवी की भी दौराने इलाज मृत्यु हो गई। घटना में बस में सवार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भी दो जने घायलहुए है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव पूनरासर निवासी सुशीला पत्नी शिवकरण पारीक एवं गांव रीड़ी के निवासी परमेश्वर खाती को इस घटना में चोटें आई। हांलाकी दोनो को ही गंभीर चोटें नहीं आई है।