May 20, 2026
IMG-20230102-WA0135

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2023। रतनगढ़ से बीकानेर जा रही बस से सामान गिर गया जिसको बस ड्राइवर ढूंढता हुआ परेशान हो गया है। लेकिन अभी तक सामान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है जिसके कारण बस ड्राइवर काफी परेशान हो रहा है बस ड्राइवर पवन कुमार ने बताया कि समता नाम बस रतनगढ़ से बीकानेर के बीच चलती है वह इस बस में ड्राइवर है। बस के ऊपर कंबलो का एक बंडल रखा हुआ था जो बीकानेर जाते समय कितासर गांव से श्री डूंगरगढ़ के बीच चलती बस से कहीं गिर गया जो काफी तलाश करने के बावजूद भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिसको ढूंढ कर वह काफी परेशान हो गया है। पवन कुमार ने अपील की है कि किसी को भी कंबलो का बंडल मिले तो मोबाइल नंबर 6376983434 या 9928023965 पर सूचना कर जरूर मदद करें।