






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवबंर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसानों की सभी गिरदावरी व काटे गए टोकन की जानकारी ई मित्र संचालकों से मांगी गई है। जिसके विरूद्ध ई मित्र संचालक लामबंद हो गए है। शनिवार को ईमित्र संचालकों ने तेजा मंदिर परिसर में बैठक बुलाई और संघर्ष समिति का निर्माण किया। समिति सदस्यों ने एकजुटता के साथ प्रशासन के आदेश के विरोध में सभी ई-मित्र समाधान नहीं होने तक बंद रखने का निर्णय लिया। श्रीडूंगरगढ़ शहर और विभिन्न गांवो से ई मित्र संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंच कर उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया। समिति अध्यक्ष सहीराम ने बताया कि शुक्रवार को सूचना प्रोद्यौगिकी और संचार विभाग श्रीडूंगरगढ़ ने उन्हें एक पत्र जारी कर गिरदावरी पंजीयन के टोकन एंव दस्तावेज की पीडीएफ मेल करने का आदेश दिया। ये बहुत अधिक समय बर्बाद करने वाला कार्य होगा। समिति सचिव जितंद्र गोदारा ने बताया कि समिति सदस्यों ने प्रशासन से निवेदन किया है कि सभी जानकारी राजफैड के पोर्टल से सीधे उठाने की कार्रवाई को अंजाम देवें। क्योंकि हजारों की संख्या में गिरदावरी व टोकन मय दस्तावेज ई मित्र संचालकों द्वारा भेजें जाना संभव नहीं है। समिति उपाध्यक्ष रामनिवास खिलेरी, कोषाध्यक्ष मनोज सिद्ध, मंत्री मोहित शर्मा, महामंत्री भगवानाराम गोदारा व मीडिया प्रभारी प्रवीण गुसाई सहित सदस्य विक्रम सिद्ध, बाबूलाल गोदारा, रामरतन गोदारा, महेश गोदारा, जगदीश गोदारा, मेघराज चौधरी, विनोद कुमार जाखड़, रामरतन, गोपालाराम, सुनील सिंह, सीताराम जाखड़, मनोज शर्मा, मालाराम राइका, हीरालाल सुथार, रामावतार, रामरतन, पुरबा राम, डूंगर नाथ, पवन शर्मा, बलवीर सिंह, रामनिवास जाखड़, राजेश मेघवाल, शरीफ भानू, अशोक भाम्भू, राजन मूंड, मांगू सिंह, डूंगरनाथ, भागीरथनाथ, सीताराम नाई, मुकेश माली, कैलाश कुमार स्वामी, सुशील गुरुवा, हीरालाल सुथार, फुसाराम मेघवाल सहित अनेक सदस्य शामिल रहें।






