






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2022। शिक्षा अधिकारी ने हाथ में फावड़ा उठाकर गढ्ढे खोदे और उपखंड अधिकारी ने पौधे लगाएं। मौका था राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय डागा के परिसर में हरित पाठशाला एवं महिला बाल विकास विभाग में पोषण वाटिका के कार्यक्रम के आयोजन का। उपखंड अधिकारी ने पौधा लगा कर पौधारोपण कार्यक्रमों को मात्र एक रीत की तरह नहीं निभा कर इनके संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने की बात कही। चौधरी ने कहा कि सभी नागरिक बरसात के मौसम में धरती मां का श्रृंगार करने के लिए अपने घरों में और आसपास पौधे लगाए व उन्हें बड़ा करें। चौधरी ने कहा कि शिक्षक वर्ग समाज में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति मित्र बनाने के संस्कार देवें। इस दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरी ने कहा कि चारों ओर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है और इनके संरक्षण का कार्य भी किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्रवणराम सिहाग, आंगनबाड़ी सीडीपीओ मंजू सोनी व स्कूल की बालिकाएं शामिल हुई।




