






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2022। अवैध शराब बेचने निकला आरोपी पुलिस के सामने आ जाने पर मौके से भाग छुटा और पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर ली। एएसआइ्र पूर्णमल ने बताया कि शुक्रवार शाम वे लखासर की ओर गश्त पर गए तो सूचना मिली की जेठुसिंह पुत्र आसुसिंह निवासी लखासर शराब अवैध बेचने निकला है। पुलिस आरोपी के घर के सामने ही आम रास्ते पर पहुंची तो आरोपी शराब छोड़ कर मौके से भाग छुटा। पुलिस ने 45 पव्वे ढोला मारू शराब के जब्त कर लिए और मामला दर्ज कर लिया। पूर्णमल ने टाइम्स को बताया कि देर रात दर्ज मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहें है।



