






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2021। कालूबास निवासी मनोज कुमार कलाणी ने एसडीएम एवं थानाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी पट्टेशुदा भूमि पर निर्माण कार्य नहीं करने देने एवं रास्ते में अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। कलाणी ने ज्ञापन में बताया कि उसके दादा ने ये भूखण्ड नगरपालिका में पैसे जमा करवा कर पट्टे बनवा कर खरीदे थे। तथा तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा बिना किसी अधिकार के इस पट्टे में सार्वजनिक उपयोग के अलावा किसी कार्य में लेने पर बोर्ड की सम्पति हो जाने की असंवैधानिक बात लिखी थी। इसका पता चलने पर उनके परिवार ने नगरपालिका के खिलाफ न्यायालय की शरण ली थी एवं 25 नवम्बर 2003 को सेशन न्यायालय में, 14 अक्टूबर 2005 को जिला न्यायालय में एवं 20 नवम्बर 2013 को उच्च न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए तत्कालीन पालिकाध्यक्ष की टिप्पणी को अमान्य किया था। अब वह अपने भूखण्ड पर तारबंदी कर रहा था तो आस पास के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। कलाणी ने खिंवराज, जगदीश प्रसाद, राजाराम, प्रहलाद, जेठदास, बनवारी, तेजकरण, कुंभाराम आदि के खिलाफ कार्य में बाधा डालने व अतिक्रमण कर आम गली रोकने का आरोप लगाया है।




