May 21, 2026
सीएम गहलोत के इस कदम से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बचेगी कई जानें, महिया ने जताया आभार, जानें क्यों.??

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हाइवे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में अब कई मानव प्राण बच सकेंगे। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए गांव कीतासर में उपस्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने की घोषणा की है। बता देवें रतनगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ के बीच इस स्वीकृति से दुर्घटनाओं में घायलों को शीघ्र प्राथमिक ईलाज मिलने के साथ ही आस पास के गांवो सहित कितासर के ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा। इस घोषणा एवं विधायक कोष की राशि सवा 2 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने पर विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का क्षेत्रवासियों की तरफ से आभार जताया। विधायक कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि श्रीडूंगरगढ़ के कीतासर व बरजांगसर के उप स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्नत करने की मांग श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने मुख्यमंत्री से की थी। कीतासर गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा दिया गया है तथा विधायक कोष की राशि सवा दो करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ करने की मांग की भी महिया द्वारा की गई थी। कीतासर के ग्रामीणों ने भी गांव में पीएचसी बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया तथा विधायक महिया व राज्य सरकार का आभार जताया।