May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-13 at 22.04.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें पांच खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें आयोजनों के फोटो भी।

1- बेनीसर में 33केवी जीएसएस का शिलान्यास, ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बेनीसर में हेमासर फांटे पर लंबे समय से लंबित 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास रविवार को समारोहपुर्वक हुआ। विधायक ताराचंद सारस्वत ने शिलान्यास करते हुए इस जीएसएस से जुड़े किसानों को अब बेहतर बिजली सप्लाई मिलने की बात कही। सारस्वत ने प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की अगुवाई में पूरे राज्य का सर्वांगीण विकास होने की बात कही। इस मौके पर बेनीसर, हेमासर, भोजास आदि गांवों से किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे एवं 100 से अधिक ट्रेक्टरों के माध्यम से सारस्वत की स्वागत रैली निकाली। इस दौरान इस अवसर पर भूमि दानदाता सोहन गोदारा का अभिनंदन किया गया एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, देहात मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, सीताराम सोनी, विद्युत विभाग के एईएन चंद्रेश यादव सहित ग्रामीण मोहननाथ सिद्ध, सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा, उत्तमनाथ सिद्ध, देवनाथ सिद्ध, श्रवण मेघवाल भोजास, मालसिंह, राजू सिंह राजपुरोहित, हेमासर से अशोक शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 33 केवी जीएसएस का शिलान्यास करते विधायक।

2- 40 घंटों बाद शुरू हुई सप्लाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के 132 केवी जीएसएस ऊपनी एवं 132 केवी जीएसएस रीड़ी में हाईटेंशन के तारे टुटने के कारण शनिवार सुबह 6 बजे बंद हुई बिजली सप्लाई रविवार रात 10 बजे तक सुचारू हो पाई है। तार टुटने के कारण करीब 40 घंटों तक दो दर्जन से अधिक गांवों में ग्रामीण खासे परेशान रहे। गांवों में मोबाईल तक चार्ज नहीं हो पाए। निगम सुत्रों के अनुसार व्यवस्था सुधारने के लिए टीमें लगातार कार्य में जुटी रही एवं सप्लाई शुरू कर दी गई।

3- बच्चों को बांटे पौधे, दी पालन की जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर के राउमावि में शनिवार को विद्यार्थियों के साथ हरियाला राजस्थान उत्सव मनाया गया। प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने बताया कि विद्यालय के खेल मैदान में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया एवं साथ ही बच्चों को पौधों का वितरण किया भी किया व साथ ही इन पौधों के लगाने के साथ साथ उनके पालन की शपथ भी बच्चों को दिलवाई गई। हिन्दी के वरिष्ठ अध्यापक नन्दलाल शर्मा ने पौधारोपण के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी एवं हिन्दी प्राध्यापक भगवती पारीक एवं मन्नी ने मौलिक गीत के माध्यम से वृक्ष का महत्व बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर के बच्चों को बांटे पौधे, दी पालन की जिम्मेदारी।

4- गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के कोटासर स्थित श्रीकरणी गौशाला में रविवार को दुलचासर के निवासी एवं उडीसा प्रवासी अनुप मूंधडा एवं निशा मूंधडा ने  रविवार को अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर गौसेवा की। गौशाला समिति ने बताया कि गौशाला में विराजित गौमाताओं को मूंग चूरी का भंडारा करवाया गया।