May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-05 at 1.36.59 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2023। धरनास्थल पर चल रही सभा से बड़ी अपडेट दुकानें खोलने को लेकर आई है।  व्यापारमंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक व मंत्री संजय करनाणी ने बाजार खोलने की घोषणा कर दी है। धरना स्थल पर अनशन के लिए बैठे अनशनकारियों का अनशन तुड़वाया गया। धरना स्थल से आंदोलन समाप्ति घोषणा कर दी गई है। सभी व्यापारी बाजार पहुंच कर दुकाने खोल रहें है व मौके से लोग रवाना हो गए है। महाराज संतोष सागर ने घरों में बच्चों को गीता अध्ययन करवाने की प्रेरणा देते हुए भाजपा नेताओं के साथ धरना स्थल पर मौजूद अनशन कर रहें नारायण मोट, ओमप्रकाश कडेल, पवन जोशी, राधेश्याम जोशी, सत्यनारायण स्वामी, राजेन्द्र स्वामी, रामेश्वरलाल चोटिया का अनशन जुस पिलाकर तुड़वाया। भाजपा नेताओं ने इस दौरान सभी का आभार जताया।