






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के चिकित्सा क्षेत्र में लगातार सकारात्मक प्रगति हो रही है। कस्बे में स्थित तुलसी सेवा संस्थान में आज बिना टांके के फेको पद्धति द्वारा लैंस प्रत्यारोपण का पहला ऑपरेशन किया गया है। टीएसएस प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि संस्थान के अत्याधुनिक मोड्यूलर ओटी में आंख का ऑपेरशन किया गया है जिसमें डॉ. चंचल गुप्ता के साथ नर्सिंग टीम ने मात्र 10मिनट में 70वर्ष की वृद्धा को आंख की नई रोशनी प्रदान कर दी है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन का आभार जताया। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से सैंकड़ो मरीज बीकानेर या सीकर आंख का ऑपरेशन करवाने के लिए इन्हीं सर्दियों में गए है। इसमें नागरिकों ने लाखों रूपए व अपना समय और श्रम लगाया है। संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के कस्बों और ग्रामीण अंचल की जनता को अपनी बीमारियों की पहचान करने व इलाज करवाने जयपुर या बीकानेर जाने की जरूरत अब संस्थान ने खत्म कर दी गई है। संस्थान द्वारा उचित दरों पर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही है। मंत्री सीए धर्मचंद धाड़ेवा ने बताया कि संस्थान अत्याधुनिक उपकरणों के बेहतरीन सेवाओं में निरन्तर प्रगति कर क्षेत्र में नई सुविधाएं मुहैया करवा रहा है।




