May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-01-21 at 12.43.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में उनके जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरा देश राममय हो रखा है। अयोध्या में जहां विश्वस्तरीय आयोजन की तैयारियां हो रही है वहीं अयोध्या की उर्जा को श्रीडूंगरगढ़ में भी देखा जा रहा है। यहां नगरपालिका द्वारा मुख्य गलियों में, चौराहों में भव्य सजावट की गई है वहीं कालूबास के झंवरों के मंदिर, पूनरासर हनुमानजी मंदिर, आडसर बास के श्रीराम मंदिर, माताजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर में, बिग्गाबास के चिडपड़नाथजी मंदिर, गणेशजी मंदिर, प्रताप बस्ती के हनुमान मंदिर, मोमासर बास के करणी मंदिर आदि मंदिरों में भव्य आयोजनों की सूचनाएं पहले ही चुकी है। अब यहां और भी विभिन्न मंदिरों में भव्य आयोजन की खबरें निकल कर आ रही है।

रविवार को शुरू हुए राममयी अखण्ड आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। सोमवार को होने वाले मुख्य समारोह से पहले रविवार से ही शहर में राममयी आयोजन शुरू हो गए है। यहां आडसर बास के श्रीराम मंदिर में रविवार सुबह से रामचरितमानस के अखंड पाठ शुरू किए गए है तो की सोमवार को मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होने तक लगातार जारी रहेगें। इसी प्रकार आडसर बास के ही मूंधडा ठाकुरजी मंदिर में भी रामायण के अखंड पाठ शुरू हुए है। सुबह 10 बजे शुरू हुए ये पाठ सोमवार सुबह 10 बजे तक लगातार जारी रहेगें। दोनो ही जगहों पर श्रृद्धालूओं द्वारा पहुंच कर अखंड पाठ में अपने जाप शामिल किए जा रहे है। वहीं रविवार को आडसर बास के ही श्याम मंदिर में मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की और सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाले इस सत्संग कार्यक्रम में सभी महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।

हरिराम जी मंदिर में होगी महाज्योत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। 22 जनवरी को कस्बे के आडसर बास वार्ड 29 स्थित हरिराम जी मंदिर में विशेष महाज्योत आयोजित होगी। पुजारी पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रांगण में सोमवार शाम को 7 बजे ढोल नगाड़ों के साथ महाज्योत की जायेगी एवं दीपोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया जायेगा।

झुलेलाल मंदिर में दिन भर होगें विभिन्न कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। कस्बे के सिंधी कालानी स्थित श्रीझूलेलाल मंदिर में दिन भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। मंदिर प्रांगण में दिन भर भजन, किर्तन एवं सत्संग होगा एवं शाम को 8 बजे सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ होगा। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

तोलियासर में सजेगें सभी मंदिर, होगा महाप्रसाद का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। क्षेत्र के गांव तोलियासर में भी राम नाम की धूम मची हुई है गांव में सोमवार को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। गांव के गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि गांव के हर छोटे बड़े मंदिर को 21 एवं 22 जनवरी को दो दिनों तक भव्य सजावट की जाएगी। रविवार को गांव के श्रीहनुमान मंदिर में भजन सत्संग व प्रसाद का कर्यक्रम व सोमवार को गांव के श्रीठाकुर जी मंदिर में विशेष पूजन एवं भजन और महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है।

राजेडू में भी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। क्षेत्र के गांव राजेडू में भी 22 जनवरी को मूति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव गोविंद गोपाल गौशाला में डूंगरराम सुथार द्वारा निर्मित करवाए गए राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार को ही मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सोमवार को गांव के ठाकुरजी मंदिर से गौशाला तक राधाकृष्ण, श्रीराम-जानकी, हनुमानजी आदि की भव्य झांकिया निकाली जाएगी एवं गौशाला प्रांगण में मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में भी अवकाश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। 22 जनवरी सोमवार को ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए कस्बे के व्यापार मंडल ने जहां पहले ही पूर्ण बंद की घोषणा कर दी थी एवं व्यापारियों को अपने अपने गांव, अपने अपने मोहल्ले में होने वाले राम महोत्सवों में भाग लेने की अपील की थी। वहीं दूसरी और मंडी से खबर रविवार सुबह आ रही है। मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि इस पावन मौके पर सर्वसम्मति से सोमवार को मंडी में जिंसों की निलामी स्थगीत रखने का निर्णय लिया गया है। मंडी में सोमवार को निलामी नहीं होगी एवं इस कारण किसानों व व्यापारियों से अपने अपने गांवों में रह कर राम महोत्सवों में भागीदारी निभाने की अपील की गई है।

घर से लेकर बाजार तक हर और सजावट, हर मन लगा राम स्वागत में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हर मन राम स्वागत करने में जुटा हुआ है। यहां नगरपालिका द्वारा विभिन्न मुख्य मार्गों, मुख्य भवनों, मंदिरों में सजाटवें की गई है एवं मंदिरों के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया गया है। वहीं विहिप द्वारा भी शनिवार रात को मुख्य मार्गों एवं मंदिरों के पास रंगोली सजाई गई है। इस दौरान प्रखंण्ड अध्यक्ष श्यामसुदंर जोशी, संतोष बोहरा, प्रदीप जोशी, वासुदेव सारस्वत, लालचंद प्रजापत, बलबीर राजपुरोहित, अनील भार्गव, मुकेश भार्गव, विष्णु नाई, महेंद्र आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं कस्बे में बड़ी संख्या में आम जन ने अपनी दुकानों, घरों में भव्य सजावटें की है। लोगों ने घरों में स्थित मंदिरों को भव्य रूप से सजाया है एवं राम स्वागत की तैयारी कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में व्यापारियों ने सजाए अपने प्रतिष्ठान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप कार्यकर्ताओं ने देर रात तक बनाई रंगोलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में मंदिरों के बाहर सजाए जा रहे रंगोलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शानदार रंगोलियां बना कर किया जा रहा है श्रीराम स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के सोमाणी परिवार में सजाया गया घर का निज मंदिर, हर घर में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहरवासी सजा रहे है अपने घर, दिपावली का अहसास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी पार्क में भी हुई सजावटें।