






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2023। मौसम विभाग ने पाला पड़ने की आंशका जताते हुए दो ओर दिन कड़ाके की ठंड का अर्लट जारी किया है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ अंचल में खेतों में फसलें बर्फ में जम रही है और लगातार तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से नुकसान की चिंता किसानों को सताने लगी है। आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा व शहर अध्यक्ष जावेद खान ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को पत्र सौंपते हुए कहा कि क्षेत्र के किसान पहले ही बिजली के लिए खून के आंसू बहा रहें है और अब पाला पड़ने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। दोनों ने सीएम से मांग की है कि तुरंत फसलों के खराबे का आकलन करवाया जाए तथा किसानों के लिए फसल बीमा क्लेम का मुआवजा जारी किया जाएं।




