May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2023। कड़कड़ाती ठंड में ऊपनी जीएसएस के बाहर धरने पर बैठे किसानों से आखिर आज 11वें दिन विभाग की समझौता वार्ता सफल हुई है। कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा की अध्यक्षता में विभाग के एक्सईएन भूराराम सहित अधिकारी उपस्थित रहें। ग्रामीणों से हुई वार्ता में गोदारा ने बताया कि बिना ट्रिपिंग 6 घण्टे बिजली दी जानी प्रारंभ हो गयी है। गोदारा ने बताया कि ऊपनी में मेघवालों के मोहल्ले में बिजली समस्या से निजात दिलवाने के लिए 100 केवी ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा जिससे पूरे गांव की बिजली में सुधार हो जाएगा। इसके साथ ही ऊपनी में अलग अलग स्थानों पर 5 टावर लगवाना, बापेऊ जीएसएस का मेंटेनेंस ठीक करना, अनेक स्थानों पर नए पोल लगवाना, कल्याणसर पुराना लाइन अलग करना जिससे लोड का बंटवारा हो सके, की मांगों पर समझौता हो गया है। इन मांगों पर सहमति बनने पर गोदारा ने ग्रामीणों से घर लौटने की अपील की तथा ऊपनी, कल्याणसर, बापेऊ के ग्रामीणों ने गोदारा सहित विभागीय अधिकारियों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों से वार्ता संपन्न हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 11वें दिन धरना समाप्त हुआ, मिलेगी बिजली समस्याओं से राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरनार्थियों ने जताया आभार।