






90 करोड़ की सड़क व ट्यूबवेल स्वीकृत करवाने के लिए ग्रामीणों ने विधायक का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 90 करोड़ के बजट से राजेडू से खारड़ा वाया सूडसर-सेरूणा सड़क स्वीकृत होने व गांव टेऊ में एक ट्यूबवेल स्वीकृत होने पर शनिवार को ग्रामीण विधायक लोक सेवा केंद्र पहुंचे और विधायक ताराचंद सारस्वत का अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने विधायक को फुलमालाएं पहनाई। भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने बताया कि लंबे समय से इस सड़क की मांग की थी व अनेक गांवो के हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकेगा। इस सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। वहीं टेऊ में ट्यूबवेल निर्माण से ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। स्वामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांवो के विकास के लिए तत्पर है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंग सारस्वा, ओमप्रकाश सुथार, रेवंत सैन, गौरीशंकर स्वामी, हुकमाराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

युवा पुरस्कार-2025 के लिए चयन होने पर साहित्यकार पूनमचंद का ग्रामीणों ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साहित्य अकादमी दिल्ली में राजस्थानी भाषा के लिए युवा पुरस्कार-2025 के लिए गांव गुसाईसर बड़ा निवासी पूजमचंद गोदारा का ग्रामीणों ने सम्मान किया। सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने कहा कि प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित होकर गोदारा ने गांव का गौरव बढ़ाया है। सरपंच ने गोदारा को बधाई देते हुए शॉल औढ़ाया व चांदी का सिक्का, नगद पुरस्कार देकर सम्मान किया। सक्रिय युवा ताराचंद सारस्वत ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ ग्रामीण मौजूद रहें। इस मौके पर प्रयागदास स्वामी, श्रीरामदास स्वामी, ताराचंद गोदारा, डूंगराराम गोदारा, रेवंतराम सारस्वत, गोविंदराम, टालीराम सारस्वत, शिवभगवान गोदारा, खुमाराम नायक, हंसराज गोदारा, अध्यापक दीनदयाल प्रजापत, अध्यापक खेमाराम सारण, रामलाल गोदारा, रामकरण गोदारा सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा क्षेत्र के गांव बादनूं में शनिवार को राउमावि परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले गांव के 71 मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा रामदेव गौशाला समिति के अध्यक्ष धर्माराम हुड्डा ने कहा कि गांव की प्रतिभाएं अब शहरों से पीछे नहीं हैं। यदि उचित मंच मिले तो ये बच्चे जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। मुख्य वक्ता जयनारायण घिंटाला ने कहा कि ग्रामीण गांव की प्रतिभाओं का सकारात्मक रूप से सम्मान व सहयोग करे। समारोह में सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल नागा, गोपाल सोनी, शिक्षाविद् काशीराम कुमावत, देवीलाल इंदलिया, भागीरथ घिंटाला, ओमप्रकाश आज़ाद, बाबूलाल स्वामी, संतोष सुथार, रामनारायण प्रजापत, रामनिवास घिंटाला, खुमाराम इंदलिया, निरमा घिंटाला ने विचार रखें। समारोह में वक्ताओं ने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन को अपने भावी जीवन का मूलमंत्र बनाने की प्रेरणा दी।




