May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 17.54.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2026। आम गली में फैली गंदगी व गंदे पानी ने रास्ता अवरूद्ध कर दिया और यहां से मोहल्लेवासियों का गुजरना भी दुभर हो गया है।
हाइवे सड़क के किनारे बिग्गाबास के वार्ड नबंर 17 में रूपादेवी राउमावि के पास वाली गली में गंदा पानी भरने और कचरा फैलने से मोहल्लेवासी परेशान हो गए है। आवागमन में दिक्कत का सामना सबसे अधिक स्कूल के बच्चे कर रहें है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि बुजुर्ग, बच्चों व महिलाओं के लिए यहां से गुजरना बंद हो गया है। हाइवे सड़क से नीचे होने के कारण यहां गंदा पानी एकत्र होता है। साफ सफाई की सुध पालिका द्वारा ली नहीं जाती है। नागरिकों ने पालिका प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए समस्या का स्थाई समाधान करवाने की मांग की है। गली में रहने वाले लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बीमारियों के पनपने की आशंका जताई। वार्डवासियों ने यहां एक चैंबर बनाकर पानी की निकासी करवाने व सफाई करवाने की मांग की है।
मोहल्ले के रामदयाल, मुलाराम सिंधी, सलीम छिंपा, श्रीराम माली, प्रेम सिंधी, अकबर खान, प्रतापसिंह राजपुरोहित, विकास शर्मा, सुरेश कुमार, सुनील मोट, मनोज सुनार, केसराराम, मुमताज छिंपा, अबरार खान, राहुल क्यामखानी, महबूब छिंपा ने पालिका प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।