May 21, 2026
2023-specilssssssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। दीपोत्सव का त्योहार प्रारंभ होने से ऐन पहले एक किसान परिवार की गृहस्थी उजड़ गई है। आज सुबह करीब 5.30 बजे चाय बनाने के दौरान हुए हादसे में परिवार के गहने, नगदी व राशन के सामान सहित सारा सामान जलकर खाख हो गया। क्षेत्र के गांव इंदपालसर राइकान की रोही में कुसलाराम मेघवाल की ढाणी में सुबह चाय बनाने के दौरान झोपड़े ने आग पकड़ ली। गनीमत रही एक दूधमुंहे बच्चे सहित परिवार के सदस्य बाहर सोए थे। आग इतनी भीषण थी, कि बुझाने के प्रयास करने से पहले ही परिवार के सोने चांदी के गहने, तीन हजार रूपए नगदी, पहनने बिछाने के कपड़े, बर्तन व राशन का सामान जलकर खाख हो गया। पास के खेतों से पड़ोसी भाग कर पहुंचे परंतु तब तक झोपड़ा स्वाहा हो गया था। बड़े त्योहार के पहले दिन हुई इस दु:खद घटना से परिवार बुरी तरह से मायूस हो गया है। पड़ोसियों ने सरपंच, पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी को सूचना देकर जरूरतमंद परिवार की मदद करने की मांग की है।