May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-04-06 at 12.20.09

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2025। दो भाइयों की ढाणी में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाख हो गया। गांव कल्याणसर पुराना में गांव के निकट ही उत्तरादी रोही में अपने खेत में ढाणी बनाकर रहने वाले गरीब किसान नानूराम व जगदीश पुत्र डालूराम सांसी की ढाणी में आग लग गई। रविवार सुबह नानूराम भी किसी कृषि कुंए पर मजदूरी चला गया। उसकी पत्नी बच्चे ढाणी में ही थे। दोनों भाइयों के दो झोंपड़े पास पास ही थे। अचानक अज्ञात कारणों से झोपड़ों ने आग पकड़ ली और लपटें उठने लगी। आस पास पानी की व्यवस्था नहीं होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका और गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाख होने के बाद ही आग रूकी। तब तक गांव से पानी का टैंकर मंगवाया गया परंतु गरीब परिवार को खासा नुकसान हो गया। ढाणी के पास ही नानूराम दो कमरों का छोटा सा मकान बनाने के लिए काम भी शुरू करवाया हुआ था। जिसके लिए मजदूरी कर कुछ रकम भी एकत्र कर अलमारी में रखी थी, जो आग की भेंट चढ़ गई। नानूराम ने बताया कि आग में दोनों भाइयों के दहेज का सारा सामान सहित गृहस्थी का सामान, जरूरी कागजात, नगदी रूपए सबकुछ जलकर खाख हो गया। परिवार बुरी तरह से मायूस हो गया व सरपंच व पटवारी को सूचना दे दी गई है। आस पास के एकत्र हुए ग्रामीणों ने गरीब किसान की उचित मदद करने की मांग भी प्रशासन से की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नानूराम व जगदीश की ढाणी में लगी आग, दो झोपड़ों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ खाख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गरीब परिवार खासा मायूस हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पक्का मकान बनने से पहले सामान जलकर हुआ खाख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलमारी में रखा सामान भी हुआ राख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगदी सहित संजोकर रखा सारा सामान जलकर खाख हुआ।