






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2025। रामनवमी के पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ राममय हुआ और पूरे शहर पर भगवा रंग छा गया। विशाल धर्मयात्रा में केसरिया साफा पहन कर रामभक्त उमड़ आए व महिला शक्ति ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। बच्चों और युवाओं ने धर्म पताका हाथ में लिए जय श्री राम के जयकारे लगाए तो जैसे धरा और गगन जयकारों से गूंज उठा। धर्मयात्रा को देखने बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे उमड़ आए। रामभक्तों का पग पग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया। कस्बे के विभिन्न संगठनों के लोग, व्यापारी, हर जाति व हर वर्ग के लोग धर्मयात्रा में शामिल हुए।
संयोजकों का जताया आभार, एकजुट रहने का किया आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान में यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व धर्मसभा का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। सभा के मंच पर संत प्रेमनाथ जी, धर्मयात्रा के संयोजक बृजलाल तावणियां, सह संयोजक अनिल जोशी आड़सर, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, हिंदू जागरण मंच के श्यामसुदंर पारीक, विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़, आयोजन समिति अध्यक्ष महेश माली, प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, समिति के सहसंयोजक मदन सोनी मौजूद रहें। मंच पर जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी व अनिल जोशी ने विचार व्यक्त किए व विहिप के बैनर तले सभी जाति वर्ग व समुदाय को एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी ने किया। योगी के वेश में श्यामसुदंर सारस्वत हेमासर बन कर आए। मंच पर झांकियों के सजाएं किरदार भी मौजूद रहें। यहां भारत माता, परशुराम, महाराणा प्रताप, सुभाष चंद्र बोस के किरदारों ने विचार व्यक्त किए।
ये भी हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मयात्रा में विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी व नारायण मोट, पूर्व प्रधान छैलूसिंह, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, भैराराम डूडी, फतेहसिंह जांगिड़, भिखाराम सुथार, अशोक नाई, कैलाश पालीवाल, ईश्वर चोरड़िया, भवानी सैनी, पार्षद पवन उपाध्याय, संतोष बोहरा, रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत, रामसिंह जागीरदार, विक्रम सिंह सत्तासर, अनिल वाल्मिकी, सुनील तावणियां, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह, सत्यनारायण स्वामी, रणवीरसिंह खिची, अनिल धायल, कुंभाराम घिंटाला, मनोज डागा, प्रदीप जोशी, वासुदेव सारस्वत, कन्हैयालाल स्वामी, सहीराम सायच, गोपाल छापोला, गोपाल शास्त्री, हेमनाथ जाखड़ सहित सैंकड़ो मौजिज लोग शामिल हुए। वहीं विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ता, बजरंग दल, मातृ शक्ति व दुर्गावाहिनी के सदस्य बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए।











