May 20, 2026
pexels-photo-1558916

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़-बीदासर सड़क मार्ग का नवनिर्माण कर रही कंपनी के प्लांट पर शनिवार रात आग लग गई। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़-बीदासर बॉर्डर पर बालाजी धाम के पास स्थित सड़क निर्माण प्लांट में आग लग गई और वहां पड़े डामर ने आग पकड़ ली। इससे आग ने भयानक रूप ले लिया। बाद में सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका, बीदासर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड ओर आपणो गांव सेवा समिति का पानी टैंकर मौके पर पहुंचा और पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद श्रमिको की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। करीब 2 घंटे तक आगे धधकती रही और बड़ा नुकसान होने की सूचना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आग में तबाह हुई लाखो की मशीन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आग ने किया व्यापक नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कड़ी मशक्कत से पाया गया आग पर काबू।