






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2021। टोक्यो से देश के लिए पहली खुशखबरी आ गई है और भारत ने अपना पहला मेडल जीत लिया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। चीन की होउ जिहूई ने 210 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। इंडोनेशिया की कैंटिका विंडी ने ब्रॅान्ज जीता।



