May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2021। विश्नोई समाज के विश्व प्रसिद्ध मुकाम धाम में शुक्रवार देर रात फिर चोर घुस गए व दान पात्र उखाड़कर उससे रूपए निकाल लिए। चोरों ने रूपए निकाल कर जाते हुए इस खाली दानपात्र को सड़क पर फैंक गए। इस घटना का कुछ हिस्सा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने बताया कि दानपात्र में रूपए बहुत ज्यादा नहीं थे और घटना के दौरान वहां एक चौकिदार भी था परन्तु वह सो गया था। बता देवें यहां छ: माह पहले भी इसी परिसर में चोरी हुई थी तथा घटना के कुछ दिन बाद ही चोर पकड़े गए थे।