May 22, 2026
00000000000000000000

कुंड में डूबने से विवाहिता की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की पानी की कुंड में डूबने से मौत हो गई। कागासर निवासी कालूराम पुत्र चेतरराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी 34 वर्षीय पत्नी द्रोपती मंगलवार की शाम करीब सवा छह: बजे कुंड से पानी निकालते हुए पैर फिसलने से वह कुंड में गिर गई। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामले की जांच एएसआई सुरेश सिंह करेंगे।
तबीयत बिगड़ने के बाद ईलाज के दौरान हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं लूणकरणसर थाने में रावतसर निवासी मुन्ना माली पुत्र उपेन्द्र माली ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई 50 वर्षीय सुरेश कुमार माली की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी गणेश कुमार को दी है।
खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में केसरदेसर निवासी 28 वर्षीय तुलसीराम पुत्र मोहनलाल जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब सवा एक बजे उसके बड़े भाई 35 वर्षीय बाबूलाल जाट ने खेजड़ी के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच एसआई सुमन शेखावत को दी गई है।
अज्ञात घायल की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में रामलाल गोदारा पुत्र भगवानाराम जाट निवासी शेखसर ने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर को देशनोक से 2 किलोमीटर बीकानेर की ओर एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में मिला। युवक ने ईलाज के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। मामले की जांच थानाधिकारी सुमन शेखावत कर रही है।
स्प्रे के असर से गई जान, पुत्र ने दी रिपोर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाने में खारी चारणान निवासी 32 वर्षीय दुर्गाराम पुत्र पेम्पाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पिता पेम्पाराम 13 अक्टूबर को खेत में स्प्रे डाल रहें थे। स्प्रे उनके मुंह में चला गया जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। ईलाज के दौरान मंगलवार को पीड़ित की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी राकेश स्वामी को दी गई है।