






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रेल 2022। एक अप्रेल से राज्य सरकार ने भले ही समस्त राजकीय चिकित्सालयों में जांच व उपचार पूर्णतया निशुल्क कर दिया हो लेकिन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सरकारी चिकित्सालयों में रोगियों को लूटने का उपक्रम सतत जारी है। यहां कभी अनावश्यक जांचें निजी लैबों से करवाना हो या चाहे चिकित्सालय से बाहर की दुकानों से दवाईयां लिखना हो, आए दिन कुछ ना कुछ प्रकरण सामने आते ही है। ऐसे में क्षेत्र के गांव रिड़ी के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में प्रसव के बाद बधाई के नाम पर 1100 रुपए वसुलने का एक विडियो वायरल हो रहा है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स इस विडियो की पुष्टी नहीं करता है लेकिन बड़ा सवाल है कि जब सरकार, प्रशासन द्वारा कई बार विशेष आदेश निकाल कर बधाई को रिश्वत की श्रेणी में रखा गया है एवं बधाई के नाम पर रोगियों लूट खसोट पर कार्यवाही का भी आदेश निकाला हुआ है तो ये कार्यवाही होती क्यों नहीं? गांव रिडी के इस विडियो में चिकित्सालय स्टाफ बधाई के लिए मजबुर कर रहा है एवं बधाई लेकर नियमविरूद्ध प्रसुता को प्रसव के 48 घंटे बाद चिकित्सालय से डिस्चार्ज करने के बजाए पहले ही कर रहा है। क्षेत्र में चल रहे ऐसे गोरखधंधों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग हर मंच पर की जा रही है। https://fb.watch/c7ZVi2YlQ5/



