May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2023। आज सुबह सुबह बीती रात इलाके में हुई बड़ी चोरी की वारदात की सबसे पहले पूरी व प्रामाणिक खबर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने जुटाई व प्रमुखता से प्रकाशित की और मामले की खबर ने राज्य भर में फैल गई। जिले की पुलिस सक्रिय होकर चोरों की तलाश में जुट गई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस टीम अभी तक मौके पर ही मौजूद है और बीकानेर से फोरेंसिक एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम अधिकारी अंजना सिंघी के साथ पुलिसकर्मी सभी घरों से फिंगर प्रिंट, फूट प्रिंट सहित सबूत जुटा रही है। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि पुलिस पूरी बारिकी से अनेक एंगल से मामले की जांच कर रही है।

सुबह सबसे पहले श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने दी पूरी और प्रामाणिक खबर-नीचे दिए लिंक पर जाकर पढें विश्वसनीय खबर

बिग ब्रेकिंग- सुबह उठे ग्रामीण तो गांव में मची अफरा तफरी, 5 घरों में खिड़की दरवाजे तोड़ घुसे चोर, चिल्लर नगदी सहित सोना चांदी किए पार, एक दर्जन फोटो के साथ पढें पूरी खबर।

एक ही गली के चार घरों सहित 5 में घुसे, तोड़े खिड़की दरवाजे, लाखों का माल किया पार।