May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2023। गत बजट में सरकार ने विभिन्न सकूलों को क्रमोन्नत किया व इन स्कूलों में स्टाफ की कमी व पर्याप्त संसाधनों की कमी से सैंकड़ो विद्यार्थी जुझ रहें है और उनके अभिभावक इससे परेशान है। ग्रामीणों ने इन स्कूलों में बच्चों को प्रवेश तो दिलवा दिए परंतु अब वे उनके शिक्षा के स्तर को लेकर चिंतित है।
जेतासर में किया प्रदर्शन, श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर दिए ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेतासर में रामावि को क्रमोन्नत हुए दो साल हो गए और यहां एक भी वरिष्ठ अध्यापक की नियुक्ति नहीं हुई है। ये बात कहते हुए ग्रामीणों ने आज स्कूल के गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। सरपंच प्रतिनिधि सहीराम ने बताया कि स्कूल में कक्षा 9 में 26 व 10 में 29 विद्यार्थी है जिनका शिक्षण चौपट होता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ आकर उपखंड अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नाम ज्ञापन देते हुए नाराजगी जताई। इस दौरान बाबूलाल गोदारा, शंकरलाल गोदारा, लालचंद शर्मा, संतदास स्वामी, राकेश जाखड़, श्रीभगवान नाई, देवीलाल, शंकरलाल नायक, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। वहीं रेखा गुसाई, वसुंधरा गोदारा, भगवती गोस्वामी, मनोज गोदारा, ममता खिलेरी, अनुराधा गौस्वामी, सुमन शर्मा, लिछमा स्वामी प्रभुदयाल मेघवाल सहित अनेक विद्यार्थियों ने हस्ताक्षरित पत्र सौंपा है। बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि शीघ्र ही शिक्षक दिए जाए व स्कूल में शिक्षण व्यवस्था का सुधार करने की मांग की अन्यथा स्कूल को ताला लगा कर प्रदर्शन किया जाएगा।
लाखनसर स्कूल के लिए की ये मांगे, दी प्रदर्शन की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सुरजनसर के गांव लाखनसर के राउमावि में भौतिक संसाधनों की कमी के साथ शिक्षकों की कमी से विद्यार्थी व ग्रामीणों में नाराजगी है। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गत वर्ष क्रमोन्नत विदयालय में एक भी व्याख्याता पद स्वीकृत नहीं किया गया है और विज्ञान, गणित व हिंदी के वरिष्ठ अध्यापक, प्राचार्य, उपप्राचार्य के पद रिक्त है। तृतीय श्रेणी के भी अनेक पद रिक्त है। ऐसे में एक शिक्षक प्रमोद कुमार को डेपुटेशन कर दिया गया है जिससे विद्यार्थी नाराज है। शर्मा सहित राजूराम, तेजारा, नौरंगलाल, नानूराम, चंदुराम, औंकारमल सहित अनेक ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के साथ शिक्षा विभाग को पत्र दिया है। पत्र में इस स्कूल में शिक्षक नियुक्ति करने, नए कक्षा कक्ष का निर्माण करवाने, चारदीवारी का नवनिर्माण करवाने, खेल मैदान आवंटन करने की मांग की। सरपंच ने बताया कि इन मांगो पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन का मार्ग अपनाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेतासर में स्कूल के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे उपखंड कार्यालय में ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिया ज्ञापन।