






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2023। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को गर्वित करने वाले तीन समाचार सामने आए है। यहां की विशिष्ट जनों ने परदेस में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है एवं सामाजिक, साहित्यिक एवं खेल क्षेत्र में नए मुकाम हासील किए है। पढ़ें यह गौरांवित करने वाली खबर।
बाफना बने मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के निवासी एवं केरल के कालीकट प्रवासी राजकुमार बाफना को कालीकट मारवाड़ी समाज का अध्यक्ष चुना गया है। बाफना श्रीडूंगरगढ़ में भी विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते है एवं कालीकट में भी समाजसेवा से जुड़े हुए है। अध्यक्ष निर्वाचित होने से पहले बाफना कालीकट मारवाड़ी समाज के लगातार 4 बार सचिव पद की जिम्मेदारी निभा चुके है। क्षेत्रवासी उन्हें खासी बधाई दे रहे है।
महर्षी एवं सत्यदीप को मिलेगें अकादमी पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार 5 अक्टुबर को श्रीडूंगरगढ़ के साहित्यकार श्याम महर्षी एवं सत्यदीप को अकादमी पुरस्कार दिए जाएगें। दोनो को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर की और से विशिष्ट साहित्यकार सम्मान के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार आगामी 5 अक्टूबर को चूरू में होने वाले समारोह में दिया जाएगा एवं दोनो साहित्यकारों को अकादमी द्वारा पुरस्कार स्वरूप 51-51 हजार रुपये की राशि, शॉल व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा। कस्बे के दोनो वरिष्ठ साहित्यकारों को इस पुरस्कार के बाद क्षेत्र के साहित्यकारों में खुशी की लहर है।
युवा पहलवान ने हरियाणा में किया विरोधियों को चित्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के युवा पहलवान आदित्य तावणियां ने नेशनल रैसलिंग फैडरेशन द्वारा हरियाणा के रोहतक में आयोजित की जा रही नेशनल ग्रेपलिंग कुश्ती चैम्पियनशिप में 54 किलोग्राम भार वर्ग में नेशनल स्तर पर गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। कोच सिकंदरसिंह, मुकेश जांगीड़ एवं नितिन सिंह ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता से पहले जयपुर में गत 22 से 24 सितम्बर तक ट्रायल हुआ था एवं उसमें विजयी बन कर प्रदेश की और से नेशनल में खेलने रोहतक पहुंचा था। कस्बे के युवा खिलाड़ी के नेशनल लेवल पर गोल्ड़ मैडल प्राप्त करने से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह है। विदित रहे कि आडसर बास माताजी मंदिर के दिवंगत पुजारी रेवंतराम तावणियां के पौत्र है आदित्य।




