May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2021। मुरादाबाद मंडल में रेलखंडों के दोहरीकरण कार्य के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे की भी कई ट्रेनें प्रभावित होगी। इनमें ट्रेन नम्बर 04717 बीकानेर- हरिद्वार 25 व 27 अक्टूबर को रद्द रहेगी तथा ट्रेन नम्बर 04718 हरिद्वार – बीकानेर 26 व 28 अक्टूबर को बंद रहेगी। ऋषिकेश- बाड़मेर स्पेशल 26 से 29 अक्टूबर तक प्रस्थान करेगी जो अंबाला तक संचालित होगी। बाड़मेर- ऋषिकेश 25 से 28 अक्टूबर तक प्रस्थान करेगी यह भी अंबाला तक चलेगी।