May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-24 at 6.42.33 PM

बहेलिया की अगुवाई में विधायक का सम्मान, सीसी सड़कों का लोकार्पण, महिया ने गिनवाई शहर के लिए योजनाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 25 में पार्षद सलीम बहेलिया की अगुवाई में मुस्लिम समुदाय के मौजिज नागरिकों ने शनिवार रात विधायक गिरधारीलाल महिया का साफा व फूलमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में महिया ने नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकर्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने शहर में करवाए गए उपजिला अस्पताल, ट्रोमा, ड्रेनेज सिस्टम, बस स्टैंड के कार्य गिनवाए। महिया ने कहा कि शहर में करीब 16 करोड़ की सड़कों का कार्य जारी है। इस दौरान अनेक वक्ताओं ने आगामी चुनाव में विधायक का साथ देने का आश्वासन दिया। समारोह में पूर्व पार्षद लक्की,  रज्जाक फोरमैन, इब्राहिम चुनगर, अलिशेर चौहान, आबिद बहलिम, अकबर लुहार, नब्बू बहलिम, मनफूल चौहान, ओम प्रकाश तूनगरिया, इकबाल राईन, फेज चुनगर, नब्बु बहलीम,  जाफर तंवर, मांगूद्दीन चुनगर, ताहिर, जावेद, आरिफ, सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के नागरिक शामिल हुए।

3100 किलोमीटर की साईकिल यात्रा पूरी कर गांव पहुंचे युवा का अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमोदसर निवासी व बैंगलोर प्रवासी युवा भगवानाराम पुत्र मालाराम नाई 3100 किलोमीटर की यात्रा साईकिल पर करके रामदेवरा पहुंचा और बाबा के दर्शन किए। युवक 27 अगस्त को बैंगलोर से रवाना हुआ व रामदेवरा, कोलायत, कतरियासर होते हुए आज गांव लिखमादेसर पहुंचा तो संत सोमनाथजी महाराज के सान्निध्य में नवयुवक संस्था के युवाओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। हंसोजी महाराज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में रामदेवजी मंदिर के पुजारी चंपालाल ने युवक को साफा पहनाकर फूलमालाओं से सम्मान किया। इस दौरान युवा प्रकाश कताला, मदन मेघवाल, गोविंद पारीक, पुखराज ज्याणी, अशोक पारीक, राजूनाथ मंडा, मूलनाथ, बनवारी पारीक, श्रवण पारीक, राकेश, काननाथ, मामराज, पवन, जीवननाथ, मानाराम, सहित ग्रामीण खुमाराम मेघवाल, मालाराम नाई, बहादुरनाथ, मांगीलाल नाई, जगदीश नाई, सांवरमल पारीक सहित अनेक ग्रामण शामिल हुए। युवक के साथ रामदेवरा से हंसराज ज्याणी भी साथ गांव पहुंचा व सभी ने बाबा के जयकारों के साथ प्रसन्नता जताई। श्रद्धालु भगवानाराम ने सभी का आभार जताया।

भागवत कथा में 6वें दिन सुनाया रूकमणी विवाह प्रसंग, शामिल हुए श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव नोसिरया मिंगसरिया में बालाजी धाम के निकट भोलेनाथजी की बगीची में आयोजित भागवत कथा में आज 6वें दिन कथा वाचक संतोष सागर महाराज ने रूकमणी विवाह प्रसंग सुनाया। उन्होंने महारास की दिव्य लीला का वर्णन किया। इस दौरान कथा में आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा व पूर्व सरपंच रतनसिंह, सरपंच प्रतनिधि पवन पारीक, संदीप सिंह, राधेश्याम भी पहुंचे। आयोजक परिवार बालाराम प्रजापत परिवार की ओर से इनका सम्मान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा सुनने का लाभ लिया।

सॉफ्टबॉल में लालासर रहा उपविजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 14 वर्षीय छात्रा वर्ग के सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट में राउमावि के लालासर की बालिकाओं ने दूसरा स्थान हासिल किया। संस्था प्रधान परमेश्वरी राजोतिया ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। पीटीआई राजूराम मेघवाल ने बताया कि विद्यालय के पास खेल मैदान नहीं होने के कारण स्कूली खिलाड़ी व्यवस्थित तैयारी नहीं कर पाते है। स्कूल के पास स्थित जोहड़ की भूमि पर खेल कर बच्चो ने जिलास्तरीय उपविजेता की ट्रॉफी हासिल की है। स्कूल के स्टाफ व गांव के खेल प्रेमियों ने बच्चों को बधाई दी।