May 20, 2026
000000000

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2025। चिकित्सकों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए शरीर मे रोग पनपने से पहले ही नियमित जांचे करवाना जरूरी होता है और श्रीडूंगरगढ़वासियों को न्यूनतम शुल्क में बड़ी बचत के साथ यह मौका दिया जा रहा डॉ लालपैथ लैब द्वारा। मोहिनी प्लाजा, जैन स्टोर के पास स्थित लालपैथ लैब में तीन दिवसीय मेगा हैल्थ कैम्प आयोजित किया जा रहा है। लैब मैनेजर विजय स्वामी ने बताया कि कैंप के दौरान विभिन्न जांचों के शुल्क में 90 प्रतिशत तक रियायत दी जा रही है। शिविर में कोलेस्ट्रॉल, शुगर, केल्शियम, हीमोग्लोबिन जैसी जरूरी जांचे तो केवल 10 रुपये में की जा रही है। इनके अलावा शुगर फास्टिंग, थाईराईड प्रोफाईल, सीबीसी, लिपिड, एलएफटी-केएफटी, एचबीए1सी आदि जांचों के पूरे पैकेज में 68 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। ये सभी जांचें सामान्य दिनो में 3370 रुपए की होती है जबकि कैंप में इनका शुल्क मात्र 1080 रुपए ही रखा गया है। इसी प्रकार शुगर फास्टिंग, थाईराईड प्रोफाईल, सीबीसी, लिपिड, एलएफटी-केएफटी, एचबीए1सी के साथ साथ विटामीन डी, विटामीन बी12 की जांचों का पैकेज जो सामान्य दिनों में 6120 रुपए का है वह मात्र 1880 रुपए में किया जाएगा। इसी प्रकार शुगर फास्टिंग, थाईराईड प्रोफाईल, सीबीसी, लिपिड, एलएफटी-केएफटी, एचबीए1सी के साथ साथ विटामीन डी, विटामीन बी12 के साथ साथ यूरिन, हिमोग्लोबिन, आईरन, एपीओ ए1, बी, एमीलेज, एचएससीआरपी की समस्त जांचों का सामान्य दिनों में जो पैकेज 8960 रुपए का होता है वह इस कैंप के दौरान 3500 रुपए में किया जाएगा। इच्छुक लोग जांचों के लिए अपना अग्रिम पजींयन पर 8302953656 फोन कर करवा सकते है।

पूर्व जांचें रोकती है गंभीर बीमारियों को, स्वस्थ जीवन का बन रहा आधार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित सामान्यतया हर जगह यही देखा जाता है कि सामान्य व्यक्ति अपने शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कम ही होता है। शरीर में रोगों की गंभीरता बढ़ने के बाद उपचार लेने के दौरान चिकित्सकों के एनालिसिस के लिए ही जांचें करवाते है। लेकिन यही वह कारण होता है जिससे रोगों को शरीर मे बढ़ने का मौका मिल जाता है। चिकित्सकों की राय है कि प्रत्येक व्यक्ति को समय समय पर अपने शरीर की विभिन्न जांचें समय समय पर करवाते रहना चाहिए। ताकि शरीर में होने वाली किसी भी संभावित बीमारी की शुरूआत में ही पकड़ हो जाए और रोग बढ़ने से पहले ही सामान्य दवाईयों से ही उस पर नियंत्रण कर लिया जाए। शरीर में रोग बढ़ने के बाद किए जाने वाले उपचार से हीं ज्यादा सस्ता एवं सुविधाजनक मार्ग है कि नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई जाए। जिससे बीमारी बढ़ने से पहले ही जांचों के माध्यम से उसका पता लगा लिया जाए। देश भर के अनेक बड़े शहरों में सेवाएं दे रहें डॉ लालपैथ लेब्स द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए ये विशेष मौका दिया जा रहा है।