May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2025। दहेज की मांग को लेकर दो सगी बहनों के घर उजड़ गए। दोनों ने थाने पहुंच कर अपने पति सहित सास ससुर व ननद के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। 25 वर्षीय सुदंर देवी व 23 वर्षीय गोमती पुत्री बजरंगलाल लूहार निवासी ऊपनी ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह लाछड़सर निवासी बन्नाराम लूहार के पुत्र बजरंगलाल व बीरबलराम के साथ 2 जुलाई 2020 में हुआ। विवाह में पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया सुंदर का पति बजरंगलाल व गोमती के पति बीरबलराम सहित सास सीमा, ससुर बन्नाराम पुत्र मोहनराम, ननद निरमा ने उन्हें दहेज में दो लाख रूपए लेकर आने के लिए तंग परेशान करने लगे। माता पिता ने धैर्य रखने व वैवाहिक जीवन बचाने की बात कही तो दोनों सहन करती रही। परिवादिया ने बताया कि आरोपियों ने दहेज के लिए पीड़िताओं व सुदंर के दो बच्चों के साथ मारपीट करने, कमरे में बंद कर देने, 10 दिन खाना नहीं देकर मारने का प्रयास करने के आरोप लगाए। 18 फरवरी 2025 को मौका मिलने पर पीड़िता ने अपने पिता को फोन किया तो उसके परिजनों ने पहुंच कर दोनों को बच्चों सहित छुडाकर ऊपनी ले आए। दोनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दी गई है।