May 19, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2020। आज तेजा दशमी व बाबा रामदेव मेले की धूम क्षेत्र में नजर नहीं आई परन्तु हर घर में दशमी की धोक लगाई गई। खेतों में किसानों ने तेजा दशमी की पूजा की वहीं घरों में रामसा पीर को पूजा गया। घरों में महिलाओं ने गाज दशमी का व्रत रखा व प्रसाद भोग लगाया। दशमी की बधाई व शुभकामनाएं हमारे क्षेत्रीय नेताओं ने भी नागरिकों को देते हुए इन लोक देवताओं से प्ररेणा लेकर जीवन पथ पर आगे बढ़ने की बात कही। विधायक गिरधारीलाल महिया ने क्षेत्रवासियों को तेजा दशमी व रामदेव मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा इन महापुरूषों के दिखाएं गए सत्य के मार्ग पर चल कर अपने जीवन को और भारत की संस्कृति को उन्नत बनाएं। भाजपा देहात जिलाअध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने भी नागरिकों को बधाई देते हुए देश की एकता व अखण्डता के लिए एकजुट होने की बात कही। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने युवाओं को एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा ने भी क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए युवाओं से एकजुट होकर त्याग तपस्या और सत्य के साथ आमजन की सेवा का प्रण लेने की बात कही। क्षेत्रीय नेताओं के शुभकामना संदेश को आप भी नीचे दिए वीडियो में जरूर देखें व लाइक करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर के दरवाजे पर बंद कर आने वाले भक्तों को यहीं तिलक लगा बाबा का आशीर्वाद दिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र का प्रसिद्ध निर्माणाधीन तेजा मंदिर आज भक्तों के लिए बंद रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामदेव मंदिर प्रांगण सुना रहा पर घरों में बाबा को धोक लगाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां हर वर्ष तेजा दशमी पर बड़े मेले का आयोजन होता है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाज दशमी का व्रत और पूजन किया महिलाओं ने।